ट्यूमर में क्या खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Tue 29th Nov 2022 : 10:41

ट्यूमर में क्याखाना चाहिए?
ट्यूमर में क्या खाना
चाहिए

ट्यूमर में क्या खाना चाहिए:- कैंसर एक बहुत ही भयावह बीमारी है। इस जानलेवा बीमारी से मरीजों की संख्या में आए दिन बढ़ोतरी हो रही है ।ऐसी स्थिति में व्यक्ति के जेहन में बार-बार प्रश्न उठता है ,कि ऐसा क्या करें जिससे व्यक्ति को इस घातक बीमारी से निजात मिले ,यदि वैश्विक स्तर पर आंकड़ों की माने ,तो कैंसर से व्यक्ति की सबसे अधिक मौतें हो रही है ।गत कुछ वर्षों में इस बात का पता चला है, कि कैंसर से बचने के लिए व्यक्ति को सर्वप्रथम कैंसर का लक्षण जानना अति आवश्यक है ।कैंसर कई वजह से होता है, इस स्थिति में व्यक्ति को इस बीमारी पर नियंत्रण करने के लिए अपने दिनचर्या से लेकर खान-पान पर विशेष ध्यान देना जरूरी है ।क्योंकि हमारे शरीर पोषण भोजन के द्वारा होता है। संतुलित भोजन शरीर को बल देता है।आपके आसपास बाजार में कुछ चीजें कैंसर की रोकथाम में काफी सहायक सिद्ध हो सकती है ।रोगी को सर्वप्रथम यह निर्धारित करना होगा, कि भोज्य पदार्थों में ऐसा वह क्या खाएं ,जिससे उसके शरीर पर उसका कोई बुरा प्रभाव ना पड़े और वह अति शीघ्र ठीक हो जाए।

ट्यूमर में क्या खाना चाहिए:-

1.) हरी सब्जियां:- हरी सब्जियों में एंटीऑक्सीडेंट धनी मात्रा में होते हैं। जिससे ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने एवं दिल से संबंधित बीमारियों से लड़ने में यह सहायक है । यही नहीं पत्तेदार सब्जियों मे.फाइबर, बीटा कैरोटिन, ल्यूटिन, फोलेट इसके अलावा कैरोटोनॉयड्स के रूप में पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह रोगी की इम्यूनिटी सिस्टम को बढ़ाने में काफी कारगर सिद्ध होते हैं ।साथ ही साथ कैंसर के खतरे को भी कम करने में भी इनकी भूमिका होती है।

2.) लाल अंगूर:- अंगूर में भी औषधि गुण विद्यमान होता है। अंगूर के छिलकों में रेसव्राट्रोल एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा पूर्ण रूप से होती है ।कैंसर रोगी के लिए सुरक्षा कवच का कार्य करता है।

4. ) टमाटर:- विभिन्न प्रकार के अध्ययन से इस बात की पुष्टि होती है कि टमाटर के सेवन से कैंसर का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है ।टमाटर में लाइकोपीन नामक तत्वों से युक्त है ।जिससे कैंसर के रोकथाम में काफी प्रभावी है।

4. ) ग्रीन टी :- प्रायः लोग ग्रीन टी का सेवन वजन घटाने में एवं मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने हेतु करते हैं। परंतु यह कैंसर को कम करने में भी सफल माना जाता है। ग्रीन टी में पॉलीफेनॉल्स नामक एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं ।जो मूल रूप से संक्रमण को कम करने एवं कैंसर से लड़ने में मददगार है।

5. )लहसुन:- भारत में लगभग सभी घरों में सब्जियों का जायका बढ़ाने के लिए लहसुन का प्रयोग किया जाता है। परंतु लोग इस बात से अनभिज्ञ हैं ,कि इसमें औषधिय गुण विद्यमान है । कैंसर से बचाने एवं कम करने में भी काफी सहायक है ।लहसुन के निरंतर रूप से सेवन से कैंसर से बचा जा सकता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info